Youtube se paise kaise kamaye hindi me | यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए जाते है

आज के समय में हर कोई जानना चाहता है कि Youtube se paise kaise kamaye in  hindi  आपने बिल्कुल सही सुना है यूट्यूब से पैसा कमाना न तो बहुत आसान है और न ही नामुमकिन। अगर आपके पास सही जानकारी और निरंतरता (Consistency) है, तो आप घर बैठे यूट्यूब से लाखों रुपये कमा सकते हैं।

Youtube se paise kaise kamaye hindi me
Youtube se paise kaise kamaye in  hindi  

YouTube आज के समय में लाखो लोगो के जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है आज यूट्यूब पर वीडियो बनाकर लाखो रूपये छाप रहे है और आप भी भी चाहे तो  यहाँ से कमा सकते है। 

1. Google AdSense  से कमाने का मुख्य तरीका। 
  • YouTube से पैसे कमाने का सबसे लोकप्रिय तरीका विज्ञापनों (Ads) के जरिए है। इसके लिए आपको YouTube Partner Program का हिस्सा बनना पड़ता है, जिसकी शर्तें निम्नलिखित हैं .

2.Youtube Adsence requarment  

  • Subscribers - यदि आपके चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए।
  • Watch Time: पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का पब्लिक वॉच टाइम
  • यूट्यूब शॉर्ट्स - पिछले 90 दिनों में 10 मिलियन Shorts व्यूज
CPC और कैटेगरी या कॉस्ट पर क्लिक 

  • AdSense से होने वाली कमाई पूरी तरह से आपके कंटेंट की Category (Niche) पर निर्भर करती है।
  • Technical/Industrial Niche: यदि आपका चैनल टेक्निकल स्किल्स, भारी मशीनरी (Heavy Machines), या किसी प्रोफेशनल कोर्स से संबंधित है, तो आपका CPC (Cost Per Click) बहुत अधिक होगा।
  • High Value Ads: महंगे प्रोडक्ट्स (जैसे सॉफ्टवेयर, टूल्स या इलेक्ट्रॉनिक्स) के रिव्यू करने पर कभी-कभी एक क्लिक के $5 से $20 तक भी मिल सकते हैं।
3. CPC (cost per click ) क्या होता है ? 

  • Cost Per Click (CPC) डिजिटल मार्केटिंग का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरल शब्दों में कहें तो, जब भी कोई यूजर किसी ऑनलाइन विज्ञापन (Ad) पर क्लिक करता है, तो उस एक क्लिक के लिए विज्ञापन देने वाली कंपनी जो कीमत चुकाती है, उसे CPC कहा जाता है।
इसे भी पढ़े हिंदी में :--

Geography Gk question in hindi 

1. Adsence se paisa kaise milta hai ? 

  • अगर आप एक ब्लॉगर हैं और अपनी वेबसाइट पर Google AdSense के विज्ञापन दिखा रहे हैं, तो जब भी कोई विजिटर उस विज्ञापन पर क्लिक करेगा, आपको उसके बदले कुछ पैसे मिलेंगे। विज्ञापनदाता (Advertiser) के लिए यह एक खर्च है, और आपके लिए यह कमाई है।

2. CPC का calculation kaise kare (फॉर्मूला)

अगर आप गणित के हिसाब से देखें, तो इसे इस तरह निकाला जाता है: 

cpc ( cost per click )  kaya hai

उदाहरण के लिए: अगर किसी कंपनी ने 100 रुपये खर्च किए और उनके विज्ञापन पर 10 लोगों ने क्लिक किया, तो CPC 10 रुपये होगी।


3. CPC किन चीजों पर निर्भर करती है?

CPC हर विज्ञापन के लिए एक जैसी नहीं होती। यह कई चीजों पर घटती-बढ़ती रहती है:

  • Keywords (कीवर्ड्स): कुछ कीवर्ड्स (जैसे: 'Insurance' या 'Online Course') की कीमत बहुत ज्यादा होती है क्योंकि उनमें मुकाबला (Competition) अधिक होता है।
  • Location (स्थान): अमेरिका या यूरोप जैसे देशों से आने वाले क्लिक्स की CPC, भारत या नेपाल जैसे देशों के मुकाबले ज्यादा होती है।
  • Ad Relevance: विज्ञापन कितना आकर्षक और यूजर की जरूरत के हिसाब से है, इससे भी फर्क पड़ता है।

4. CPC क्यों जरूरी है?

  • ब्लॉगर्स के लिए: अगर आपकी वेबसाइट का CPC ज्यादा है, तो कम क्लिक्स में भी आपकी अच्छी कमाई हो सकती है।
  • विज्ञापनदाताओं के लिए: इससे उन्हें पता चलता है कि उनके बजट का सही इस्तेमाल हो रहा है या नहीं।

2. Affiliate Marketing (प्रोडक्ट प्रमोशन income )

  • यदि आपको एडसेन्स अप्रूवल नहीं मिला है  तब भी आप Affiliate Marketing से अच्छी कमाई कर सकते हैं।
  • आप किसी भी ई-कॉमर्स साइट (जैसे Amazon) के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं।
  • अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में प्रोडक्ट का लिंक दें। 
  • जब भी कोई उस लिंक से खरीदारी करेगा, आपको उसका एक निश्चित हिस्सा कमीशन के रूप में मिलेगा।

 3. अपना खुद का प्रोडक्ट बेचना

  • यदि आपके पास अपनी कोई वेबसाइट है या आप कोई सर्विस प्रदान करते हैं, तो YouTube एक बेहतरीन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म है।
  • आप अपने कोर्स, ई-बुक, या किसी फिजिकल प्रोडक्ट का रिव्यू वीडियो बनाकर उसका लिंक नीचे दे सकते हैं।
  • यह कमाई का एक ऐसा जरिया है जिसमें आपको किसी तीसरे पक्ष (Third-party) पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
4. Brand Sponsorship (ब्रांड साझेदारी)

  • जब आपके पास एक अच्छी ऑडियंस और व्यूज आने लगते हैं, तो कंपनियाँ सीधे आपसे संपर्क करती हैं।इसमें आपको वीडियो में किसी खास ऐप या प्रोडक्ट की खूबियों के बारे में बताना होता है।एक स्पॉन्सरशिप की कीमत आपके चैनल की पहुंच के अनुसार ₹50,000 से लेकर ₹1,00,000 या उससे अधिक भी हो सकती है।
5.YouTube Shorts से कमाई kaise hota hai ? 

  • Shorts video आजकल बहुत तेजी से वायरल होते हैं। YouTube अब शॉर्ट्स के बीच चलने वाले विज्ञापनों का रेवेन्यू शेयर करता है। यदि आपके शॉर्ट्स पर अच्छे व्यूज आते हैं, तो YouTube एड रेवेन्यू के साथ-साथ समय-समय पर बोनस के रूप में भी भुगतान करता है।
यूट्यूब से पैसा कैसे आता है हिंदी में ?

  • YouTube से बैंक खाते तक पैसा पहुँचाने की प्रक्रिया थोड़ी तकनीकी होती है, जिसे इन चरणों में पूरा किया जाता है 

स्टेपकार्यविवरण
Step 1AdSense Setupचैनल मॉनेटाइज होने के बाद उसे Google AdSense से जोड़ें।
Step 2Earnings Creditआपकी महीने भर की कमाई अगले महीने की 7 से 12 तारीख के बीच AdSense में जमा होती है।
Step 3Verification$10 पूरे होने पर Google आपके पते पर एक PIN भेजता है, जिसे डालकर एड्रेस वेरिफाई करना होता है।
Step 4Bank Detailsआपको अपने बैंक का Swift Code और अकाउंट नंबर AdSense में जोड़ना होगा।
Step 5Final Paymentजब आपके AdSense में $100 पूरे हो जाते हैं, तो हर महीने की 21 तारीख को पैसा रिलीज कर दिया जाता है 

Youtube se paise kab milte hai ?

Ans- जब आपके चैनल पर एड्स आता है उसपर क्लिक्स आते तब आपको पैसे मिलने शुरू हो जाता है। 
Youtube se kitne paise milte hai ?
Ans- ये कोई तय राशि नहीं मिलता है जितना आपके चॅनेल पॉपुलर होगा आपकी कमाइए उतना ही ज्यादा होगी 
इसे भी पढ़े हिंदी में :--

एक टिप्पणी भेजें